ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

डेल्फिक गेम्स ऑफ राजस्थान में कलाकरों ने दी अपनी प्रस्तुति

जयपुर । डेल्फिक कॉन्सिल ऑफ राजस्थान द्वारा जवाहर कला केंद्र में आयोजित डेल्फिक गेम्स ऑफ राजस्थान के दूसरे दिन रंगायन सभागार में शास्त्रीय संगीत, पॉप म्यूजिक और फि़ल्मी गीतों के उभरते सितारों ने एक से एक धमाकेदार प्रस्तुतियों से सुरों की बौछार कर श्रोताओं मन्त्रमुग्ध कर दिया। अपनी स्वरचित रचनाओं, शास्त्रीय गीत की विभिन्न विधाओं और फिल्मी गीतों के सधे हुए सुरों से नवोदित और युवा कलाकारों ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
संगीत की शास्त्रीय विधा, पॉप म्यूजिक और फिल्मी संगीत की श्रेणी में शास्त्रीय संगीतकार प्रोफ़ेसर मधु तेलंग भट्ट, प्रसिद्ध गायक गौरव जैन और फिल्मी दुनिया में जयपुर से गायकी की धूम मचाने वाले रविंद्र उपाध्याय ने नवोदित संगीत सितारों के लिए निर्णायक की भूमिका अदा की। 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित इन डेल्फिक गेम्स में शास्त्रीय संगीत श्रेणी में हुल्लास पुरोहित तथा द्वितीय पुरस्कार ऐश्वर्य आर्य और मोहम्मद शोएब को दिया गया।पॉप म्यूजिक में प्रथम पुरस्कार अनिल हशवानी और दूसरा पुरस्कार गोवर्धन ने प्राप्त किया। इसी प्रकार भारतीय फि़ल्मी गीतों की श्रेणी में विजेता रही अलीना भारती और दूसरा पुरस्कार हर्ष कुमार गोला को दिया गया।

Related Articles

Back to top button