ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 सफर के दौरान चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

भोपाल। गोविंदपुरा थान इलाके मे चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट मे आकर उसका शरीर कई हिस्सो मे कट गया जिसके टुकड़े काफी दूर तक बिखर गये। पुलिस के अनुसार  मूल रुप से भिंड का रहने वाला 40 वर्षीय राजकुमार शर्मा फिलहाल हरदा के रहटगांव में पत्नी सहित तीन बच्चो के साथ रहते हुए निजी काम कर रहा था। बीती चार फरवरी को उसके ससुर जगदीश इवने का हाथ फैक्चर हो गया था, जिनका उनका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को जगदीश को अस्पताल से छुट्टी  दे दी गई। राजकुमार अपने नाबालिग साले विमलेश इवने के साथ ससुर को लेने भोपाल आया था। राजकुमार साले विमलेश और ससूर जगदीश रेलवे स्टेशन से हरदा जाने के लिए ट्रैन मे सवार हो गये। राजकुमार चलती ट्रेन के गेट के पास खड़ा था, शाम करीब सात बजे चेतक ब्रिज के ट्रेन पहुंची तभी गेट के पास खड़ा राजकुमार अचानक नीचे गिर गया। उसके पास खड़े साले विमलेश के शोर मचाने पर यात्रियों ने चैन खीचीं। ट्रेन की स्पीड कम होने पर साला विमलेश ट्रेन से कूद गया जिससे उसे मामूली चोट आई। वहीं चलती ट्रैन से गिरे राजकुमार के शरीर के कई टुकड़े हो गये और जो काफी दूरी तक बिखर गए। जानकारी मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची काफी मशक्कत कर मृतक के शरीर के टुकड़े बरामद कर पीएम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button