ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 41 बरस का हुआ भारत भवन

भोपाल ।  बहुकला कला केंद्र भारत भवन 13 फरवरी को अपनी स्थापना के 41 वर्ष पूरे कर रहा है। इस उपलक्ष्य में 13 से 22 फरवरी तक विविध कला वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। इस मौके पर पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से अलंकृत प्रदेश के कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न कला अनुशासनों के दस दिवसीय समारोह में इस बार भारत रंग महोत्सव को भी पिरोया गया है, जिसके तहत छह लोकप्रिय नाटकों का मंचन होगा। 22 फरवरी की शाम पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के बांसुरी वादन से समारोह का समापन होगा।भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि समारोह के पहले दिन 13 फरवरी को कला प्रदर्शनी का शुभारंभ शाम 6.30 बजे होगा। इसके बाद शाम 07 बजे विहान ड्रामा ग्रुप की ओर से विहान संगीत का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शाम 7.30 बजे पं. रामसहाय पांडे एवं साथी कलाकारों द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 7.45 बजे रीना सिन्हा और साथी कलाकारों द्वारा रवींद्र संगीत की प्रस्तुति होगी। रात आठ बजे मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। अंतिम प्रस्तुति कथक पर आधारित नृत्य संरचना रामलाल की प्रस्तुति शमा भाटे के निर्देशन में दी जाएगी।
14 फरवरी : समारोह के दूसरे दिन शाम सात बजे साक्षी शेवलीकर का मोहनवीणा वादन की प्रस्तुति होगी। इसके बाद शाम 7.45 बजे कौशिकी चक्रवर्ती का गायन होगा।
15 फरवरी : तीसरे दिन शाम सात बजे बहुभाषायी रचना पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें लीलाधर जगूड़ी, हर्षदेव माधव, अरुंधती सुब्रमण्यम आदि कवि-कथाकार रचना पाठ करेंगे।
16 फरवरी : भारत रंग महोत्सव का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें शाम छह बजे से नाटक बूढ़ी काकी का मंचन होगा, जिसे प्रयागराज के कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
17 फरवरी : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा नाटक बायेन का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन उषा गांगुली द्वारा किया जाएगा।
18 फरवरी : कल्याणी कलामंडल द्वारा शाम सात बजे नाटक रक्तकतो झरोखाÓ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन शांतनु दास द्वारा किया जाएगा।
19 फरवरी : समारोह के दोपहर 2 बजे फिल्म प्यासा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद समूहन कला संस्थान आजमगढ़ द्वारा शाम सात बजे नाटक हंसुलीÓ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन राजकुमार शाह करेंगे।
20 फरवरी : साराभुज मिदनापुर की ओर से शाम सात बजे से नाटक मैकबेथ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन तरुण कुमार प्रधान द्वारा किया जाएगा।
21 फरवरी : मुस्कान थिएटर लैब मुंबई द्वारा शाम छह बजे नाटक फ्रीडम आफ च्वाइस का मंचन होगा, जिसका निर्देशन मुस्कान गोस्वामी तथा योगेंद्र सिंह करेंगे।

Related Articles

Back to top button