ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

R माधवन के बेटे वेदांत ने ‘खेलो इंडिया’ में जीते पांच गोल्ड समेत सात पदक

बॉलीवुड कलाकार आर माधवन अपने बेटे की वजह से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। आर माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने बेटे को लेकर एक दिल छूने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है-fernandes apeksha (6 स्वर्ण, 1 रजत, PB $ रिकॉर्ड) और @VedaantMadhavan (5 स्वर्ण और 2 रजत) के प्रदर्शन से बहुत आभारी और विनम्र हूं। कई प्रयासों के लिए ansadxb और प्रदीप सर का धन्यवाद और शानदार KheloInd In MP के लिए चौहान शिवराज और @ianuragthakurबहुत गर्व है। फॉलो-अप ट्वीट में उन्होंने कहा, भगवान की कृपा से -100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर।  नोट के साथ माधवन ने वेदांत की तस्वीर भी साझा की है।

फैंस ने दी बधाई
इस उपलब्धि के बारे में जानने के बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों समेत आर माधवन के फैंस ने वेदांत को शुभकामनाएं दीं। वेदांत बीते कुछ सालों से भारत के सबसे होनहार तैराकों में से एक बनकर निकले हैं और इससे पहले ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीत चुके हैं।

Related Articles

Back to top button