ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

गृह मंत्री अमित शाह ने की फिल्म ‘कांतारा’ की तारीफ

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने ‘कांतारा’ की तारीफ की है। अमित शाह ने कहा है कि फिल्म ‘कांतारा’ देखने के बाद उन्हें दक्षिण कन्नड़ जिले की संस्कृति के बारे में पता चला। बता दें की हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का जिक्र किया।

बता दें कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभ चुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को अमित शाह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ शेट्टी अभिनीत ‘कांतारा’ का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा, ‘धार्मिक परंपराएं, सांस्कृतिक परंपराएं दक्षिणी कन्नड़ जिले के अंदर पाई जाती हैं। अभी-अभी मैंने ‘कांतारा’ देखी है। यह फिल्म देखने के बाद मुझे मालूम चला कि प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है।’

बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई। यह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी ऋषभ शेट्टी ने ही संभाली। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए थे। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की।

बता दें कि जल्द ही ‘कांतारा 2’ भी दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही ‘कांतार 2’ का एलान किया। तब से फैंस के बीच इस फिल्म के प्रति बेकरारी बढ़ गई है। ऋषभ शेट्टी भी एक इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि ‘इस फिल्म का प्रीक्वल बनेगा’। ‘कांतारा 2′ में पहले पार्ट के पहले की कहानी दिखाई जाएगी।’ बता दें कि ‘कांतारा 2’ 2024 में रिलीज हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button