ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा के चांद नगर में डेकोरेशन टेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

छिंदवाड़ा जिले के चांद नगर के वॉर्ड नंबर 11 में आधी रात को अज्ञात कारणों से डेकोरेशन टेंट में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 25 लाख की डेकोरेशन सामग्री जलकर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चांद टीआई विष्णु मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक वॉर्ड नंबर 11 में रहने वाले दशरथ सोनी ने थाने को सूचना दी है कि देर रात करीब 1:00 बजे उनके मकान के बाजू के प्लॉट में रखें उनके डेकोरेशन के सामान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके कारण उनका 25 लाख 52 हजार 750 रुपये का डेकोरेशन का सामान पूरी तरह से जल गया।

दशरथ सोनी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय भाई घर में सो रहे थे, सामने के मकान में रहने वाले सम्मी खान ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी इसके बाद पूरा परिवार घर से बाहर आया और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था, ऐसे में छिंदवाड़ा से फायर ब्रिगेड बुलवाना पड़ा जब तक फायर ब्रिगेड आई तब तक पूरा सामान राख बन चुका था।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से उचित मुआवजे की मांग की है। दरअसल दशरथ सोनी का परिवार डेकोरेशन चला कर ही अपना गुजारा करता था, लेकिन सीजन के समय अचानक आगजनी के कारण उनका डेकोरेशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है ऐसे में पीड़ित परिवार और अन्य सामाजिक बंधुओं ने तत्काल तहसीलदार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता लग पाएगा फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button