ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चंबल में माफिया पर कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, TI समेत आरक्षक घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बेखौफ रेत माफियाओं ने शनिवार को पुलिस पार्टी पर हमला कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ली और भाग गए। इस दौरान माफियाओं ने थाना प्रभारी सहित आरक्षक की जमकर मारपीट कर उनकी वर्दी को फाड़ दिया है, जिसमें थाना प्रभारी सहित चार आरक्षक घायल हो गए। घटना सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित माता का पुरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जिले में रेत माफियाओं का बोल बाला चल रहा है।इन माफियाओं के द्वारा रोज कहीं न कहीं घटनाएं सामने आ रही हैं, इसी को लेकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। सिहोनियां थाना प्रभारी रूबी तोमर को सूचना मिली कि अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ियाहर के पास से गुजरी रही है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने माता का पुरा गांव के पास दबिश देकर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर आ रही थी, तभी आधा दर्जन हथियारबंद माफिया मोटर साइकिलों पर सवार होकर वहां आ गए।

बताया जा रहा है कि माफियाओं ने ट्रैक्टर पर बैठे आरक्षक से मारपीट करते हुए उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भागने लगे, तभी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया। पुलिस की टीम को अपनी ओर आता देख माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। माफियाओं के हमले से घबरा कर पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में थाना प्रभारी रूबी तोमर तार फेंसिंग में उलझकर जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। वहीं, इस दौरान माफियाओं ने हमला कर कुछ पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए।

माफियाओं के पुलिस पर हमले की सूचना के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचाया, तब तक माफिया मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेत माफिया पुलिसबल पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए। हमले के दौरान तार फेंसिंग में उलझकर थाना प्रभारी घायल हुई हैं। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button