ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

अब सेहत के साथ आपकी जेब के लिए भी हानिकारक होगा सिगरेट पीना 

नई दिल्ली । वैधानिक चेतावनीः सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए बुहत ही हानिकारक है। लेकिन अब सिगरेट पीना न सिर्फ सेहत, बल्कि आपकी जेब के लिए भी हानिकारक साबित होगा। क्योंकि मोदी सरकार ने सिगरेट पर लगने वाली ड्यूटी को बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते हफ्ते बजट पेश किया था, उसमें सिगरेट पर लगने वाली ड्यूटी को 16 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया।  पान-मसाला, बीड़ी-सिगरेट पर नेशनल कैलेमिटी कंटीन्जेंट ड्यूटी यानी एनसीसीडी लगाई जाती है। 3 साल में ये पहली बार है, जब एनसीसीडी को बढ़ाया गया है। आखिरी बार 2020 के बजट में इस बढ़ाया गया था।

2020 के बजट में सिगरेट पर 212 से 388 फीसदी तक एनसीसीडी को बढ़ा दिया गया था। ये सिगरेट के साइज और टाइप के हिसाब से था। ये पहली बार था जब एक बार में ही सिगरेट पर ड्यूटी को इतना ज्यादा बढ़ाया गया था।  इस बार ड्यूटी को 16 फीसदी बढ़ाया गया है और इस वजह से 10 सिगरेट वाला पैकेट कम से कम पांच रुपये तक महंगा हो सकता है।

65 मिमी तक लंबी सिगरेट के एक हजार पीस पर 440 रुपये ड्यूटी लगती थी, जो अब बढ़कर 510 रुपये हो गई है। 65 से 70 मिमी लंबी सिगरेट के एक हजार पीस पर भी ड्यूटी 440 से बढ़कर 510 रुपये हो गई है। वहीं, 70 से 75 मिमी लंबी सिगरेट के एक हजार पीस पर ड्यूटी को 545 से बढ़ाकर 630 रुपये कर दिया गया है।

लिहाजा, अगर अब आप 10 सिगरेट वाला पैकेट लेते हैं, तब आपको 5 से 6 रुपये ज्यादा चुकाना होगा। अगर 20 सिगरेट वाला पैकेट है,तब ये 10 से 12 रुपये महंगा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button