ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं से एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों का क्रियान्वयन

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की प्रेरणा के साथ रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार और पढ़ाई के इंतजाम के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। मुख्यमंत्री चौहान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने कहा था- जगत में एक ही चेतना है। इसीलिए वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रखते हुए उन्होंने सबकी प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया। इस दर्शन के आधार पर ही एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य की थीम पर जी-20 देशों का सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहा है। भारत पूरे विश्व को मार्ग दिखाएगा। भारत ही भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व को शांति के दिग्दर्शन करवाएगा। हाल ही में तुर्की में आए महाविनाशक भूकम्प में राहत के लिए सबसे पहले भारत की सेना पहुँची। यह पंडित उपाध्याय के सबको एक मानने के विचारों के क्रियान्वयन का ही प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button