ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़ी

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त में बंद हुए। अदाणी इंटरप्राइजेज में करीब 20% की तेजी रही। कुल सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। तीन में गिरावट रही। इसके साथ ही समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई। अमीरों की सूची में वह 17वें स्थान पर बने हुए हैं। पिछले दो कारोबारी सत्रों में समूह की कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में करीब 70,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई हो चुकी है।

अदाणी समूह के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा कि उसने 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में समूह के साथ साझेदारी फिलहाल रोक दी है। समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद टोटल एनर्जीज ने यह कदम उठाया है।अदाणी विल्मर का एकीकृत मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16 फीसदी बढ़कर 246.16 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल आय 14,398.08 करोड़ से बढ़कर 15,515 करोड़ रुपये पहुंच गई।

 

Related Articles

Back to top button