ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रतलाम में युवक की हत्या से रोष, आरोपितों के मकान पर चला बुलडोजर

रतलाम। दीनदयाल नगर क्षेत्र में चाकू मारकर एक युवक की हत्या व उसके चाचा को घायल करने की घटना से लोगों में रोष है। मृतक के स्वजन आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग को लेकर हैट रोड पर शव रखकर घरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि जब तक मकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जायगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने आरोपितों के घर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजन धरना प्रदर्शन खत्म कर शव को दफनाने ले गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात दीनदयाल नगर क्षेत्र में 20 वर्षीय अजहर पुत्र हुसेन शाह निवासी बाजना बस स्टैंड, उसका भतीजा 20 वर्षीय सोहेल शाह, 16 वर्षीय जुनैद व अन्य दीनदयाल नगर क्षेत्र में शंकर, रितेश व उनके साथियो ने विवफ कर रोका व विवाद करते हुवे चाकू से वार कर दि थे। इससे अजहर व सोहेल घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे व आरोपितों पर सख्त करवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। अनेक पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में अस्पताल में बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। कुछ देर बाद सोहेल की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीएम कराकर शव स्वजन को सौप दिया। वे शव घर ले जा रहे थे, तभी स्वजनों ने हाट रोड पर शव ऱखकर आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button