ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सांवेर के ईमलीखेड़ा में बनने वाले बिजली ग्रिड का आज मंत्री सिलावट करेंगे भूमिपूजन

इंदौर ।    जिले के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली वितरण क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए 33/11 केवी के ग्रिड बनाए जाएंगे। इंदौर ग्रामीण वृत्त के तहत कुल 9 ग्रिडों का भूमिपूजन, शिलान्यास फरवरी माह में किया जाएगा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को सांवेर क्षेत्र के ईमलीखेड़ा में सवा तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ग्रिड के लिए दोपहर 3 बजे भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि बिजली सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। सांवेर क्षेत्र के ईमलीखेड़ा में सवा तीन करोड़ से 33/11 केवी ग्रिड तैयार होना है। इसके लिए भूमिपूजन, शिलान्यास शनिवार दोपहर 3 बजे मंत्री सिलावट और अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। इस ग्रिड से करीब आठ हजार बिजली उपभोक्ताओं और करीब पच्चीस हजार आबादी लाभान्वित होगी। पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता से बिजली मिलेगी।

यहां भी तैयार होंगे ग्रिड

सांवेर के इमलीखेड़ा की तरह ही राजोदा, गंगाडेम पिवड़ाय, बड़ियाकीमा, लिम्बोदा गिरी और महू ग्रामीण के अधीन धामनोद-महेश्वर रोड, गुलझेरा, दतोदा, गवली पलासिया में भी 33/11 केवी के नए ग्रिड तैयार होंगे। प्रत्येक ग्रिड दो से तीन करोड़ की लागत से बनेंगे। इससे बिजली वितरण क्षमता बढ़ेगी, घरेलू, किसान और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button