ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में जी-20 सम्मेलन कराएगा कृषि संस्कृति के दर्शन, पर्यटन और वन संपदा का भी होगा प्रमोशन

इंदौर। भारत को पहली बार मिल रही जी-20 देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता देश के लिए तो गर्व की बात है ही, यह मध्यप्रदेश और खासतौर पर इंदौर के लिए भी गौरव बनकर आ रहा है। इंदौर में 13, 14 और 15 फरवरी को जी-20 देशों की कृषि आधारित बैठकें होंगी, जिसमें देश और प्रदेश की कृषि संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों की कृषि व वन संपदाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इंदौर में 13, 14 और 15 फरवरी को होंगी बैठकें, प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में

जी-20 की बैठक का आयोजन स्थल होटल शेरेटन ग्रैंड को बनाया गया है। कलेक्टर इलैया राजा टी का कहना है कि भारत सरकार द्वारा तय दिशा-निर्देशों के तहत जी-20 की बैठकों को लेकर प्रशासन हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। देश के साथ ही इंदौर के लिए भी यह बड़ा अवसर है।

विशाल प्रदर्शनी में लगेंगे 29 स्टाल

– पांच स्टाल मध्यप्रदेश के रहेंगे, जिसमें प्रदेश की कृषि, पर्यटन, वन व आयुष, हस्तशिल्प एवं हथकरघा और जनजातीय कार्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

– प्रदेश के मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली और अनूपपुर के मिलेट (कोदो, कुटकी आदि), नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा की अरहर दाल, विदिशा के शरबती गेहूं और इंदौर के आलू को प्रदर्शित किया जाएगा।

हस्तशिल्प और औषधियों को भी जानेंगे विदेशी मेहमान

– मध्य प्रदेश के प्रमुख कृषि उत्पादों के साथ ही वन संपदा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वन और आयुष विभाग मिलकर प्रदेश में पाई जाने वाली शतावरी, सफेद मूसली आदि औषधियों के साथ ही मिलेट से बने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे।

– वन्या संस्था द्वारा आदिवासियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। हस्तकला, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग द्वारा प्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी साड़ियों के साथ ही बाग और अन्य प्रिंट का शोकेस तैयार किया जाएगा।

– पर्यटन विभाग की ओर से पन्ना जिले के मंडला के कम्युनिटी क्राफ्ट सेंटर के उत्पाद और आलीराजपुर की आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए तीर-कमान और अन्य वस्तुएं प्रदर्शनी में रखी जाएंगी।

– आयोजन स्थल पर फार्मर कार्नर भी बनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के कुछ किसान अपने आर्गेनिक और प्राकृतिक खेती से संबंधित उत्पाद रखेंगे। मिलेट के देसी बीज बचाने वाली डिंडौरी की महिला लहरीबाई, इंदौर के सिमरोल के किसान जितेंद्र पाटीदार सहित विदिशा, गुना के किसान तय किसान भी सम्मेलन में आमंत्रित किए गए हैं।

सम्मेलन में आएंगे विभिन्न देशों के 100 डेलीगेट्स, यूएसए के प्रतिनिधि पहुंचे

जी-20 के सम्मेलन में जी-20 समूह के विभिन्न देशों सहित कुछ आमंत्रित देशों के लगभग 100 डेलीगेट्स शामिल होंगे। इनमें अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चायना, जर्मनी, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, तुर्किये, यूके, यूएसए, स्पेन, इजिप्ट, नाइजीरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर, सऊदी अरब, बांग्लादेश, मारीशस और ओमान के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इनके अलावा विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और कुछ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में आएंगे। इसी बीच शुक्रवार को यूएसए के प्रतिनिधि इंदौर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button