ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

एसआईपी प्रवाह बढ़ने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश चार महीने में सबसे ज्यादा

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जनवरी, 2023 में चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 12,546 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, यह लगातार 23वां महीना है, जब इक्विटी शेयर से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश हुआ है।इससे पहले, दिसंबर, 2022 में 7,303 करोड़,  नवंबर में 2,258 करोड़ और अक्तूबर में 9,390 करोड़ रुपये का निवेश आया था। हालांकि, सितंबर में 14,100 करोड़ की निकासी हुई थी। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा कि एसआईपी के जरिये निवेश में तेजी से इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह बढ़ा है। जनवरी में 12,546 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया।निवेश मंच फायर्स के शोध प्रमुख गोपाल कावालीरेड्डी ने कहा कि शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में भरोसा बना हुआ है। जनवरी में 12,546 करोड़ का प्रवाह इसका उदाहरण है। मासिक आधार पर यह 72% अधिक है। उधर, एसआईपी निवेश जनवरी में बढ़कर 13,856 करोड़ पहुंच गया। लगातार चौथे माह यह निवेश 13,000 करोड़ से ऊपर बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button