ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और परिश्रम का नहीं कोई विकल्प : मंत्री तुलसी सिलावट

इंदौर। सांवेर विधानसभा में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। यात्रा के दौरान विद्यालय और आंगनवाड़ियों में यात्रा पहुंच रही हैं। सांवेर विद्यालय में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। सभी कड़ी मेहनत करें और अपने साथ साथ प्रदेश और देश का भविष्य भी तय करें। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सांवेर नगर परिषद के 15 वार्डों में सोमवार को विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा ने शा उमाकवि सांवेर पंहुची। यहां मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंत्री सिलावट ने बालिकाओं के सम्मान किया व विद्यालय की बालीकाओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान डॉ. राजेश सोनकर, संदिप चंगेड़िया, सुमेर सिंह सोलंकी, प्रकाश सोनकर, सतीश मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित थे। सांवेर नगर के 15 वार्डों में वार्ड कं. 03 में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा प्रारंभ होकर शहीद स्मारक होते हुए बाजार चौक में जनसभा का आयोजन कर यात्रा का समापन किया गया।

मंत्री ने लगायी झाड़ू

विकास यात्रा के दौरान स्वागत में उड़ाये गए फूलों की पत्तियों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंत्री सिलावट एवं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीयों के द्वारा सड़क पर झाड़ू लगाकर पत्तियों को डस्टबीन में डाला एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान सांवेर की आंगनवाड़ियों का निरिक्षण किया एवं दुकानदारों को स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत डस्टबीन वितरण किए।

Related Articles

Back to top button