ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 झुग्गियों से भी टैक्स वसूलेगी नगर निगम

भोपाल । मध्य प्रदेश का भोपाल नगर निगम अब झुग्गी वासियों से भी प्रॉपर्टी टैक्स,नल कनेक्शन का शुल्क वसूल करने जा रही है। इसके लिए नगर निगम भोपाल ने, वार्डवार सर्वे शुरू कर दिया है। नगर निगम के अनुसार किसी भी संपत्ति के वास्तविक कब्जा धारक से नगर निगम को टैक्स वसूलने का अधिकार है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 141 के तहत नगर निगम भोपाल टैक्स वसूल करेगी। नगर निगम के आयुक्त बीएस चौधरी ने इसका स्थाई आदेश भी जारी कर दिया है।

 610 प्रॉपर्टी टैक्स 360 पानी के 
नगर निगम भोपाल प्रत्येक झुग्गीवासी से 970 रुपये प्रति वर्ष वसूल करेगा। इसमें 610 रूपये प्रॉपर्टी टैक्स के होंगे। 360 रूपये पानी बिल के रूप में देय होंगे। नगर निगम भोपाल के रिकॉर्ड में भोपाल नगरीय सीमा के अंतर्गत 67000 झुग्गियां निगम के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जो नगर निगम भोपाल को टैक्स नहीं दे रहे हैं। सारी सुविधाएं ले रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का यह भी कहना है,कि भोपाल में डेढ़ लाख से अधिक झुग्गी हैं। नगर निगम भोपाल को यदि सभी झुग्गियों का टैक्स मिल जाता है। तो 14 करोड 55 लाख रुपये की आय नगर निगम भोपाल को होगी। भोपाल नगर निगम इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। माना जा रहा है कि भोपाल नगर निगम के बाद अब सभी नगरीय निकायों में झुग्गियों से टैक्स की वसूली की जाएगी।

Related Articles

Back to top button