ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चमकाने के बहाने जालसाज फिर जेवर लेकर हुए फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना इलाके मे एक बार फिर दो ठग चमकाने के बहाने वृद्धा के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रचना नगर में रहने वाली 73 वर्षीय कुसुमलता गुप्ता पति स्व. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि बीते दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे वह धूप लेने के लिये घर के बाहर बैठी थी। उस समय परिवार के अन्य लोग घर के अंदर थे। उसी समय अज्ञात युवक बैग लिये उनके पास आया। ओर उसने तांबे के पुराने बर्तनो को नया जैसा चमकाने वाला पाउडर बेचने की बात कही। उसकी बातो मे आकर महिला ने घर के बाहर रखी तांबे की कटोरी उसे दे दी। उस कटोरी को शातिर ने साफ कर उन्हे दे दी। इसके बाद आरोपी ने उनसे उकने हाथ मे पहने सोने के कंगन भी नया जैसा चमकाने की बात कही। उसकी बातो मे आकर वह तैयार हो गई। आरोपी महिला ने कंगन उतारने मे उनकी मदद करने लगा। उसी समय दरवाजे के सामने एक अन्य युवक बाइक लेकर आ गया। सफाई करने वाले युवक ने महिला के हाथ में केमिकल लगाकर 70 हजार की कीमत के कंगन उतारो और तेजी से बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक परिजन वहॉ आते तब तक दोनों जालसाज भाग चुके थे। इसके बाद बेटे के साथ थाने पहुंची महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये, जिसमे आरोपियो के फुटेज नजर आये है। पुलिस इसके आधार पर ही उनकी सुरागशी के प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button