ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुजुर्ग दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर

विदिशा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्‍थित बड़े बाजार में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्‍हें गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ की बताई जा रही है। बड़ा बाजार निवासी 60 वर्षीय सुरेश शर्मा और उनकी 55 वर्षीय पत्नी प्रेम बाई ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजनों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद सुरेश शर्मा की मौत हो गई। वहीं प्रेम बाई का इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक सुरेश शर्मा का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा का कहना है कि बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उनके स्वजनों के बयान लिए जाएंगे। मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुरेश शर्मा बड़ा बाजार मुख्य सड़क पर ही रहते थे। उनके घर के नीचे ही एक जिम है, जो उनका बेटा संचालित करता है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके के लोग स्तब्ध हैं। नगर में कुछ दिनों पहले पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने पत्नी, दो बच्चों समेत जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया था।

Related Articles

Back to top button