ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मां बनी पंद्रह साल की बालिका ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार

खंडवा। इंदौर में रिश्तेदार के घर दुष्कर्म का शिकार होने के बाद मां बनी बालिका ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में बालिका ने बाल कल्याण समिति को लिखित में अपना अभिमत सौंप दिया है। हालांकि बाल कल्याण समिति ने 60 दिन की मोहलत स्वजनों को दे दी है। यदि इस अवधि में भी मां राजी नहीं होती है तो बच्चे को गोद दिए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। खंडवा जिले की 15 वर्षीय बालिका के साथ इंदौर में एक 13 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला नवंबर में सामने आया था। इस मामले में इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। इधर बालिका से जन्मे नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया था। अब यह बच्चा स्वस्थ होकर बाल गृह में है। हाल ही में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सनावा बालिका के घर पहुंचे थे। उन्होंने बालिका और उसके स्वजनों से चर्चा करते हुए बच्चे को अपनाने की समझाइश दी थी। दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। सनावा ने बताया कि स्वजनों को बच्चा अपनाने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। यदि वे अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो ठीक है लेकिन राजी नहीं होते हैं तो बच्चे को लीगल फ्री घोषित करते हुए गोद देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button