ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पीथमपुर में मल्टीमाडल हब की जमीन तैयार

भारतमाला परियोजना के तहत पीथमपुर में मल्टीमाडल हब की जमीन तैयार हो गई है। मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने रेकार्ड समय में हब की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। अफसरों का दावा है कि महीनेभर के भीतर यह जमीन जिला प्रशासन से लेकर नेशनल हाईवेज लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट लि. (एनएचएलएमएल) को सौंप दी जाएगी। देश के चार शहरों में केंद्र सरकार ने पिछले वित्तीय बजट में मल्टीमाडल हब की स्थापना की मंजूरी दी थी। इनमें इंदौर के अलावा नागपुर बैंगलुरु और चेन्नई शामिल हैं। इन शहरों में हब के लिए जमीन लेने में भी इंदौर ने बाजी मारी है।

मल्टीमाडल हब के लिए पीथमपुर सेक्टर-5 और 6 के पीछे स्थित 112.60 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है जो जामोदी खेड़ा अकोलिया और सागौर गांव की है। कुल जमीन में से 5.8 हेक्टेयर जमीन रेलवे साइडिंग के लिए दी जाएगी। पिछले साल केंद्रीय बजट में देश में 35 शहरों के आसपास मल्टीमाडल हब विकसित करने की ऐलान किया था। इस समग्र योजना पर 46000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। हब स्थापना का उद्देश्य लाजिस्टिक्स लागत को 14 प्रतिशत से घटाकर 8-9 प्रतिशत लाना है। हब में क्लोज वेयरहाउस ओपन वेयरहाउस कोल्ड स्टोरेज और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होंगी।
दो साल में बनाना होगा
इधर एनएचएलएमएल ने जमीन मिलती देख मल्टीमाडल हब के निर्माण के लिए निवेशक की तलाश शुरू कर दी है। हब निजी-जनभागीदारी (पीपीपी) के आधार पर बनेगा। इसके निर्माण पर 758.10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जो निवेशक कंपनी यह काम लेगी उसे हब बनाने के लिए दो साल का समय दिया गया है।
बड़े निवेशक आकर्षित होंगे
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना के अनुसार जिला प्रशासन को जल्द ही जमीन के बदले 64 करोड़ रुपए बतौर मुआवजा हस्तांतरित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि महीनेभर के भीतर जमीन मिल जाएगी जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए एनएचएलएमएल को सौंप देंगे। पीथमपुर के पास मल्टीमाडल हब बनने से वहां बड़े निवेशक आकर्षित होंगे। अभी निर्माताओं के लिए सामान एक से दूसरी जगह पहुंचाने में सबसे ज्यादा खर्च होता है। हब बनने से निवेशक अपनी यूनिट पीथमपुर में लगाने को प्राथमिकता देंगे। माल परिवहन के लिए उन्हें प्रतियोगी दरें भी मिलेंगी। हब को एबी रोड के अलावा महू-नीमच रोड से भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। इंदौर-दाहोद रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी और इंदौर एयरपोर्ट से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी दी जाएगी और इसी वजह से इसे मल्टीमाडल हब नाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button