ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

दमोह ।  देहात थाना के राजनगर तालाब के समीप शुक्रवार की शाम शराब के नशे में बाइक चला रहे तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा उछलकर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक छतरपुर जिले के रहने वाले हैं।इस घटना में घायल हुए नरेंद्र पिता गोरे आदिवासी 20 वर्ष निवासी पाली थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई छोटू उर्फ राजेंद्र आदिवासी 21 वर्ष और हल्ले रैकवार के साथ बाइक से एरोरा गांव में छोटू की ससुराल आए थे। वहां से वापस दमोह आते समय तीनों ने काफी अधिक शराब का सेवन कर लिया था। नरेंद्र बाइक पर सबसे पीछे बैठा था। राजनगर तालाब के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 34 ए 9414 जो कि दमोह से एरोरा गांव की ओर जा रहा था, से उनकी बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण टकरा गई। जिससे वह खाई में जा गिरा और उसका भाई छोटू और हल्ले बाइक में ही फंसे रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनाें बाइक सवार सामने आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए थे जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button