ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चालानी कार्रवाई से बचने छोटे पुल से स्कूटी समेत नदी में गिरा युवक

बालाघाट। यातायात पुलिस शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बालाघाट-सिवनी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। कार्रवाई से बचने के लिए एक युवक वैनगंगा नदी के छोटे पुल से स्कूटी लेकर भागने लगा। तभी अनियंत्रित होकर वाहन समेत नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर युवक और उसकी स्कूटी को सुरक्षित निकाल लिया।

ऐसे हुआ हादसा

भांडी गांव निवासी आकाश (26) पुत्र यशवंतराव सोनकावड़े बालाघाट से किराना व सब्जी खरीदकर स्कूटी क्रमांक एमपी 50 एसए 3037 से अपने गांव वापस जा रहा था। वैनगंगा नदी के बड़े पुल पर यातायात पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए उसने अपने वाहन को वापस किया और छोटे पुल से जाने लगा। इसी दौरान अन्य वाहन भी वहां से गुजर रहे थे। किसी वाहन की टक्कर से वह अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत वैनगंगा नदी में गिर गया। युवक को नदी में गिरता देख छोटे पुल पर चेकडैम निर्माण कर रहे मजदूरों ने छलांग लगाकर युवक को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने मजदूरों की मदद से स्कूटी को भी बाहर निकाला है। इस हादसे में युवक का किराना व सब्जी बह गई। युवक का कहना है कि अब वह यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएगा।

छोटे पुल से बंद नहीं हुआ आवागमन

वैनगंगा नदी पर बने छोटा पुल पर अभी मिट्टी डली है और गढ्डे भी हो गए हैं। इस पुल से आवागमन को बंद नहीं किया गया है। एएसपी विजय डावर का कहना है कि वे नगर पालिका को पत्र लिखेंगे कि छोटे पुल से वाहनों की आवाजाही बंद की जाए।

Related Articles

Back to top button