ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रभात साहू बोले सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाएं

जबलपुर। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जो जनहित में चलाई जा रही हैं, उनको आमजन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का है ताकि सभी योजना से लाभांवित हो सकें और सरकार के मूल उद्देश्य को पूरा कर सके। यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की अलग अलग बैठक में संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं। उल्लेखनीय है कि नगर अध्यक्ष बनने के बाद नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू संगठन में कसावट लाने एवं आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से पार्टी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी के मोर्चो जिनमे युवा, महिला, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं किसान मोर्चा के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का ध्यान रखकर मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का गठन किया है, युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की युवाओं तक जानकारी पहुंचाने का काम युवा कार्यकर्ताओं का है महिलाओं की लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके। महिला कार्यकर्ताओं को तेजी से काम करना है, अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता एससी वर्ग के बीच योजनाओं का क्रियान्वयन कराये इसी तरह सभी वर्गों का ध्यान भाजपा कार्यकर्ताओं को रखते हुए सरकार की योजना का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है। प्रभात साहू ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे सक्षम नेतृत्व मिला है आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास के काम हो रहे है सड़को का जाल पूरे देश में फेल रहा है, रक्षा के क्षेत्र में हम अद्वितीय गति से आगे बढ़ रहे हैं साथ ही केंद्र में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के कार्य कर रही है। ऐसे में हमारा कार्य उन योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुचाने के साथ ही हितग्राहियों को सरकार के कार्यो के बारे में बताना है। साहू ने कहा देश के नवनिर्माण में भाजपा कार्यकर्ता अपना योगदान करें क्योंकि हम जनसेवा के लिए ही राजनीति में आए है साथ ही आने वाले समय में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होना है सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन के काम में लगे और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। बैठक में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, स्वाति गोडबोले, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, अश्विनी परांजपे, डॉ अश्विनी त्रिवेदी, राजा सराफ, रोजीना कुरैशी, रूपा राव, योगेंद्र सिंह, संजय यादव, प्रमोद चोहटेल, केदारनाथ पोर्ते, उज्जवल पचोरी, मनीष जैन कल्लू, संदीप शुक्ला, डॉ विवेक जैन, मुज्जमिल अली, राजकुमार पटेल, रवि साहू, शुभम् अवस्थी, नीरज वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button