ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बाइक की टक्कर से छात्र गम्भीर रूप से घायल

श्रावस्ती। पढ़ाई करने विद्यालय जा रहे छात्र को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी किशोरी लाल गुप्ता का बारह वर्षीय पुत्र अर्जुन गुप्ता शनिवार की सुबह घर से वीरगंज स्थित विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। वीरगंज स्थित अस्पताल चौराहे के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही निजी वाहन से घायल छात्र को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजन घायल छात्र को इलाज के लिए बहराइच लेकर चले गए।

Related Articles

Back to top button