ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आमिर अली संग डेटिंग की अफवाहों पर भड़कीं शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिनो शमिता को एक पार्टी से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था, जहां आमिर अली ने उन्हें अपनी बाहों में जकड़ लिया था। पार्टी की तस्वीरें और फोटो सामने आने के बाद से ही शमिता और आमिर की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। वहीं, अब शमिता ने ट्वीट कर डेटिंग की खबरों को अफवाह बताने की साथ ही नेटिजन्स को लताड़ लगाई है।

दरअसल, पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद से ही फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू हो गया था कि क्या वह आमिर अली को डेट कर रही हैं? आमिर के शमिता को कार तक छोड़ने और गुडबाय किस करने के बाद से ही दोनों की नजदीकियों की बातें होने लगी थीं। ऐसे में शमिता ने ट्वीट कर डेटिंग की इन खबरों को खारिज किया है। शमिता ने लिखा कि वह सिंगल और खुश हैं।

शमिता शेट्टी ने लिखा, ‘मैं समाज और इसकी सुविधाजनक मानसिकता से परेशान हूं। हर कोई बिना किसी जांच और पड़ताल के और सच्चाई जाने कुछ भी फैसला तुरंत देने का जज क्यों बना हुआ है? नेटिजन्स की छोटी सोच से परे भी बहुत कुछ है।’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘अब समय आ गया है कि हम इस सबके बारे मे अपने दिमाग को खोलें! सिंगल और खुश…चलिए देश के जरूरी मुद्दों पर ध्यान दें।’

बता दें कि आमिर अली का पिछले साल ही संजीदा शेख से तलाक हुआ है। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं, शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के बाद राकेश बापट को डेट कर रही थीं। दोनों शो के दौरान मिले थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे और उन्हें ‘शारा’ कहकर बुलाते थे।

 

Related Articles

Back to top button