ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सात जिलों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंडी का दौर जारी है। उत्तरी शीतल हवाओं से कंपकंपाहट बनी रही। दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं। तापमान में भी लगातार गिरावट चल रही है। दो-तीन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई जिलों में कोहरे का अलर्ट दिया गया है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। ग्वालियर भोपाल और सागर संभागों के जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई। प्रदेश में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क रहेगा। चंबल संभाग के जिलों तथा ग्वालियर दतिया दमोह छतरपुर निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रही। पूर्वी मप्र में ज्यादा गिरावट देखी गई। उमरिया में बीते 24 घंटे में 6.1 डिग्री तक रात का पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 7.6 गुना में 8 उमरिया में 8.3 रायसेन में 8.6 ग्वालियर में 8.9 पचमढ़ी में 9 सागर में 9.2 धार-नौगांव में 9.5 खजुराहो में 9.6 रतलाम में 10 इंदौर-दमोह-रीवा में 10.4 मलाजखंड में 10.7 भोपाल में 10.8 उज्जैन-नरसिंहपुर में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।  मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है। इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी खत्म हो गया है। इस वजह से हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात का तापमान लुढ़कने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button