ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कालेज के बाहर अश्लील हरकत करने वाले युवक को पकड़वाया, मुख्‍यमंत्री ने किया सम्‍मानित

इंदौर। साहस दिखाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपित का वीडियो बनाकर पुलिस से पकडवाने में मदद करने वाली चार छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में असली हीरो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी कालेज में पढ़ने वाली छात्राएं हैं, जिन्होंने मनचले को पकडने में छत्रीपुरा पुलिस की मदद की थी। थाना क्षेत्र स्थित जीडीसी कालेज के सामने खड़े होकर एक युवक अश्लील हरकत करतें हुए छात्राओं को गंदे इशारे कर रहा था। इसे देखकर वहां खड़ी कई छात्राएं तो नजरअंदाज करते हुए निकल गई, लेकिन कुछ छात्राओं ने साहस दिखाते हुए उस युवक का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद कालेज जाकर उन्‍होंने अपनी दोस्तों को यह घटना बताई। घटना के बाद ही चारों छात्राओं ने जनवरी 2022 में आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया और वीडियो भी पुलिस को सौंपा। इसके बाद वे युवक की पहचान करने में लगातार पुलिस टीम का सहयोग करती रही। जांच अधिकारी अनिला पाराशर ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के बाद तुरंत पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। पुलिस कालेज परिसर के आसपास पुलिस सादे कपड़ों में जाकर तैनात हो गई। वहां आकर बेवजह खड़े रहने वाले लोगों पर भी निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्राओं की मदद से आरोपित महेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को पकड़ने में पुलिसकर्मी आरके सिंह और भारती घुणे का भी योगदान रहा है। चार छात्राओं में से दो भोपाल गई थी। वहीं दो किसी कारणवश जा नहीं पाई।

अब नहीं भटकते वहां मनचले

कालेज परिसर के आसपास बड़ी संख्या में मनचले भटकते रहते थे। जिसके कारण छात्राएं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन अब वहां इन असली हीरो के साहस के कारण अन्य छात्राओं में भी हिम्मत दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही मनचलों में भी अब डर पैदा हो गया है।

यह छात्राएं हुई सम्मानित

1. प्रगति पुत्री अमित सानिध्य(17) निवासी वैष्णव गर्ल्‍स होस्टल

2. शिवानी सिंह पुत्री शैलेन्द्र प्रताप(22) निवासी राजाबाग कालोनी

3. नेहा पुत्री काशीराम कुल्हारे(21) निवासी नार्थ कालोनी

4. खुशी पुत्री सुरेश सेन(18) निवासी सिंधी कालोनी

Related Articles

Back to top button