ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगितायें दिल्ली में 2 फरवरी से

भोपाल : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रैक साइक्लिंग की प्रतियोगिताएँ दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में 2 से 4 फरवरी तक होंगी। मध्यप्रदेश के 5 खिलाड़ी, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं, ट्रैक साइक्लिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 2 और 3 फरवरी को भाग लेंगे।

साइक्लिंग वेलोड्रोम में 2 फरवरी को पुरुष और महिला वर्गों में टीम स्प्रिंट, स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल की प्रतिस्पर्धा होंगी। दोनों वर्गों में टीम स्प्रिंट की लंबाई तीन लैप की होगी। पुरुष वर्ग में स्क्रैच रेस की लंबाई 10 किलोमीटर और टाइम ट्रायल की लंबाई एक किलोमीटर होगी। जबकि महिला वर्ग में स्क्रैच रेस की लंबाई 7.5 किलोमीटर और टाइम ट्रायल की लंबाई 500 मीटर होगी।

मध्यप्रदेश टीम की प्रबंधक श्रीमती ललिता वासनिक ने जानकारी दी कि टीम के पुरुष खिलाड़ी तन्मय साहू, सजल शर्मा और पारस तिवारी जबलपुर से हैं और टीम की महिला खिलाड़ी शैल कुमारी और माधुरी, छिन्दवाड़ा जिले के तामिया जैसे दुर्गम स्थान की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा की खोज का अनोखा अवसर प्रदान करते हैं। टीम के कोच श्री प्रतीक मनोध्या ने बताया कि टीम के खिलाड़ी जबलपुर के वेलोड्रोम में साइक्लिंग का अभ्यास करते हैं। प्रतिभागियों के लिए 29 से 31 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में ट्रैक साइक्लिंग का प्रशिक्षण शिविर भी हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साइक्लिंग टीम प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने पदक मिलने की आशा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button