ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड। रात में बिकने जा रहा था गरीब का राशन भिंड पुलिस ने पकड़ा।

भिंड के उमरी थाना पुलिस ने खैरा श्यामपुरा गांव में सरकारी राशन की दुकान से पीडीएस का गेहूं चावल बेचने के लिए जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने जांच के लिए खाद आपूर्ति विभाग के अफसरों को सूचना दी। इस सूचना पर खाद आपूर्ति विभाग की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। उमरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत के मुताबिक खैरा श्यामपुरा गांव में रात 11:00 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी सरकारी वितरण केंद्र पर 2 दिन पहले गरीबों को बांटने के लिए गेहूं चावल की खेप आई हुई थी। दुकान का संचालक भानु राजावत गरीबों के हक के सरकारी राशन को बाजार में बेचने के लिए लोडिंग वाहन में ले जा रहा है। इस सूचना पर मंगलवार की देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक लोडिंग वाहन को पकड़ा जिसमें सरकारी पीडीएस का राशन भरा हुआ था। यहां मौजूद वाहन चालक ने बताया कि दुकान संचालक के कहने पर यह सरकारी राशन को लोड किया गया था। उसके कहने पर यह माल दूसरी जगह करने जा रहा था। इस बात की सूचना खाद आपूर्ति विभाग के अफसरों को दी गई है। वे मौके पर आकर पूरे मामले की जांच करेंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर खाद आपूर्ति के कनिष्ठ अफसर अजय अष्ठाना का कहना है कि सरकारी राशन की ब्लैक होने की सूचना मिली हुई थी। मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई को गति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button