ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ आएगे नजर फिल्म ‘द क्रू’ में, तब्बू, करीना और कृति सनोन के साथ

पंजाबी सिनेमा के नामी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ जल्द एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में काम करते नजर आने वाले हैं। जहां गायक और अभिनेता को पहले ‘उड़ता पंजाब’, ‘गुड न्यूज’ जैसी हिट फिल्मों में काम करते देखा गया है, वहीं एक बार फिर दिलजीत फिल्म ‘द क्रू’ के साथ का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। दरअसल, खबरों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ ने तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म ‘द क्रू’ को ज्वाइन कर लिया है।

एकता कपूर और रिया कपूर द्वारा निर्मत फिल्म ‘द क्रू’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कास्टिंग को लेकर आज एक नया खुलासा हुआ है। तब्बू, करीना कपूर खान, और कृति सनोन के साथ इस फिल्म में अब दिलजीत दोसांझ भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ‘द क्रू’ में एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों का स्ट्रगल और दुर्घटनाओं को दिखाया जाएगा। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

अपने संगीत के साथ पूरी दुनिया में धमाल मचाने वाले दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय के दम पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अब दिलजीत ‘द क्रू’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च के अंत तक शुरू की जाएगी।

‘द क्रू’ की कहानी तीन महिलाओं की है, जो अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए काम करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं, उनके सामने कुछ ऐसी स्थितियां उत्पन्न की जाती हैं, जिससे वे झूठ के जाल में फंस जाते हैं। ‘द क्रू’ राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और अनिल कपूर प्रोडक्शंस द्वारा मिलकर किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button