ब्रेकिंग
PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क... लखनऊ में भीषण आग, 65 झोपडिय़ां जलीं, रुक-रुककर फटते रहे सिलेंडर, 6 घंटे में काबू पाया
मध्यप्रदेश

भाजपा और कांग्रेस का लक्ष्य मतदान केंद्र पर अपनी स्थिति मजबूत करना

भोपाल । नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस मतदान केंद्र पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। भाजपा ने जहां बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया है वहीं कांग्रेस ने भी बूथ प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। इनका चयन करने की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस को सौंपी गई है। मार्च अंत तक महिला कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

अब बूथ प्रबंधन की कार्ययोजना
प्रदेश में 64 हजार एक सौ मतदान केंद्र हैं। प्रदेश कांग्रेस ने बूथ मंडलम और सेक्टर इकाई बनाने के बाद अब बूथ प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें पार्टी के सहयोगी संगठनों (युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग) को अलग-अलग मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है।

25 मतदान केंद्र महिला कार्यकर्ताओं के जिम्मे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र महिला कार्यकर्ताओं के जिम्मे किए जाएंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि सभी जिला इकाइयों को कार्यकर्ता चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मदद के लिए वार्ड व पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति भी
इसमें मतदाता सूची का सत्यापन मतदान केंद्र के भीतर की गतिविधियों की निगरानी और गड़बड़ी होने पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इन्हीं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी मतदान केंद्र के दायरे में आने वाले मतदाताओं से संपर्क करने की होगी। इनकी मदद के लिए वार्ड व पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाएगी।

सेवादल भी 25 केंद्र देखेगा
महिला कांग्रेस की तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र के प्रबंधन का दायित्व सेवादल संभालेगा। संगठन के राज्य प्रमुख योगेेश यादव का कहना है कि संगठन द्वारा जो मतदान केंद्र हमें सौंपे जाएंगे वहां के प्रत्येक मतदाता से हमारे कार्यकर्ता नियमित संपर्क रखेंगे और उन्हेें पार्टी के पक्ष में मतदान केे लिए प्रेरित करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button