ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान कल्याण योजना की राशि 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 80 लाख किसानों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्रों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में विदिशा में 3 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि डालने के साथ ही लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश में रीवा संभाग को छोड़ कर होगा। जिलों के कलेक्टर गाँव-गाँव में किसानों को एकत्रित करें। हर गाँव में कार्यक्रम सुना जाए। विदिशा में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यक्रम व्यवस्थित हो। कार्यक्रम की बेहतर तैयारियां की जाएं। सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button