ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट हस्ताक्षरित 

जबलपुर। मध्यप्रदेश में १७ अति उच्चदाब सबस्टेशन बनाने के लिये मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी व मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंप्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच टी.एस.ए. (ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर हुये साथ ही मध्यप्रदेश स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी के इंचार्ज मुख्य अभियंता संजय कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंप्रâास्ट्रक्चर को संबंधित दस्तावेज हस्तांतरित किये। इसके पहले मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त बिड प्रोसेस को-आर्डिनेटर आर.ई.सी.पी.डी.सी.एल. ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यनूतम बिडर मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंप्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड हैदराबाद को एस.पी.ए. (शेयर परचेस एग्रीमेंट) हस्तांतरित किया।

           इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता अजय श्रीवास्तव मध्यप्रदेश स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी के मोहन ढोके मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से सी.जी.एम. शैलेन्द्र जर्नादन आर.ई.सी. पी.डी.सी.एल. की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक पी. एस. हरिहरण व मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंप्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से उपाध्यक्ष प्रवीण शरद दीक्षित एवं कंपनी सचिव एन. चन्द्रकाला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अभियंता संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि टी.बी.सी.बी. (टेरिफ बेस्ड कांपटेटिव बिडिंग) में न्यूनतम रहते हुये मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्प्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लिये १७ अति उच्चदाब के सबस्टेशन बनाने का यह कांट्रेक्ट हासिल किया है जिसमें ४०० के.व्ही. का एक २२० के.व्ही. के ०३ तथा १३२ के.व्ही. के १३ सबस्टेशन शामिल है। १७ सबस्टेशनों में मध्य क्षेत्र के १० तथा पश्चिम क्षेत्र के ०७ सबस्टेशन शामिल है। मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्प्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड को ५९ दौर के ई-रिवर्स ऑक्सन प्रक्रिया के बाद यह टेंडर मिला है।  आदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया टाटा पावर कंपनी लिमिटेड तथा टेकनो इलेक्ट्रिक एवं इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड अंतिम दौर की टेंडर प्रक्रिया में शामिल थे।
इस पैकेज में भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में प्रदेश का पहला ४०० के.व्ही. जी.आई.एस. सबस्टेशन भोपाल में ही १३२/३३ के.व्ही. का दूसरा जी.आई.एस. सबस्टेशन एच.ओ.डी. भोपाल क्षेत्र में होशंगाबाद जिले के बिसोनिकला बैतूल जिले के शाहपुर में २२० के.व्ही. का राजगढ़ जिले के छापीहेडा हरदा जिले के सोदालपुर रायसेन जिले के पठारी व बाड़ी सिहोर जिले के जावरजोड अशोकनगर जिले के सेमराहट में १३२ के.व्ही. के सबस्टेशन धार जिले के पीथमपुर में १३२/३३ के.व्ही. का जी.आई.एस. सबस्टेशन खरगौन में २२० के.व्ही. का सबस्टेशन उज्जैन जिले के भाटपचलाना खरगौन जिले के पीपलगांव रतलाम जिले के धोदर देवास जिले के चोबराधीर अलीराजपुर जिले के अम्बजा में १३२/३३ के.व्ही. के सबस्टेशन बनाये जायेंगे।
निर्माण करने के बाद इन सबस्टेशनों का संचालन ३५ वर्षो के लिये मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्प्रâास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास रहेगा।

Related Articles

Back to top button