ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बड़े वाहन के पहिए में फंसकर अलग हुई लड़की की खोपड़ी का एक हिस्सा

मांड्या (कर्नाटक)| कर्नाटक के मांडया जिले में एक भयानक घटना में, एक लड़की की खोपड़ी का एक हिस्सा बड़े वाहन के पहिये के नीचे आने के कारण अलग हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान 16 वर्षीय श्रीविद्या के रूप में हुई है।

लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद, श्रीरंगपटना टाउन पुलिस ने मंड्या जिले के होसबुदनुरु निवासी रमेश, जो वाहन का मालिक है, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि रविवार को खेलते समय लड़की के बाल किसी बड़े वाहन के पहिए में फंस गए और कुछ ही सेकंड में उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा अलग हो गया। उसके माता-पिता और आसपास के लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए।

उसे आगे के इलाज के लिए मैसूर शहर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button