ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन बन रहे कई शुभ योग, सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय

30 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ गुप्त नवरात्रि का समापन हो रहा है। इसकी शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी। 30 जनवरी को नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि बेहद खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाता है। नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए भी गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से मां सिद्धिदात्री सभी मनोरथ सिद्ध करती हैं। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में…

गुप्त नवरात्रि 2023 नवमी तिथि मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के नवमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से हो रही है। अगले दिन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए 30 जनवरी को नवमी तिथि मनाई जाएगी।

गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि के उपाय
शत्रु पर विजय पाने के लिए
ज्योतिष के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा रात्रि में करने से दोगुना फल मिलता है। यदि शत्रु बाधा से परेशान हैं, तो रात्रि में एक लाल कागज में ‘ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:’ लिखकर अपनी मनोकामना कहें और कागज देवी सिद्धिदात्री के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस कागज को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इससे दुश्मन पर विजय प्राप्त होगी।

दांपत्य जीवन से तनाव दूर करने के लिए
नवमी तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद गणपति की पूजा करें। फिर मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दो मुखी घी दीपक लगाकर मां सिद्धिदात्री का स्मरण करते हुए उन्हें कुमकुम, सिंदूर, लाल फूल, चढ़ाएं और फिर 108 बार ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

संतान सुख और ग्रह बाधा के लिए
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद 9 कन्याओं को खीर का प्रसाद बांट दें। माना जाता है कि ये उपाय वंश में वृद्धि करता है। साथ ही मां सिद्धिदात्री की कृपा से ग्रहों के अशुभ प्रभाव नहीं झेलने पड़ते।

 

Related Articles

Back to top button