ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान के साथ तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल ने पौध-रोपण किया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में तंजानिया के अतिथियों के साथ स्मार्ट पार्क (वाटर विजन पार्क) में पीपल, बरगद, खिरनी, गुलमोहर, नीम और जामुन के पौधे लगाए सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि प्राचीन समय से भारत और तंजानिया के मधुर संबंध हैं। अटल जी ने इन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया। उन्होंने तंजानिया के विद्यार्थियों, किसानों आदि को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों को मध्यप्रदेश और भोपाल के प्राकृतिक सुंदरता पसंद आई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तंजानिया की सीसीएम पार्टी के पदाधिकारियों का एक उच्चतरीय प्रतिनिधि-मंडल आज मध्यप्रदेश आया है। अब्दुल रहमान किनाना सीसीएम पार्टी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संसदीय समिति के सदस्य अबदुल्ला म्वीनी मसाफिरी विल्बर्ट, थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा भी आएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन संबंधों को गहराई मिल रही है। मध्यप्रदेश में हो रहे विशेषकर महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, कृषि सहित प्रदेश के विकास के बारे में उन्हें बताया गया। मुझे खुशी है कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहुत प्रभावित हुए है।

प्रतिनिधि-मंडल के प्रमुख अब्दुल रहमान किनाना ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में किसान वर्ग, बहन और बेटियों को सहायता देने की योजनाओं से प्रभावित हैं। विशेष रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना काफी उपयोगी योजना है। मध्यप्रदेश आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह स्वच्छता की दृष्टि से भी अच्छा प्रदेश है। इन्दौर विश्व के स्वच्छतम शहरों में एक है।तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने उद्यान में पौधे लगाए और मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रमदान भी किया।

Related Articles

Back to top button