ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

उमरिया जिले के करकटी बीट से लगे राजस्व में तेंदुए का शव मिला है। यहां रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन से लगभग 15 मीटर दूरी पर तेंदुए का शव दिखाई दिया, जिसकी वजह से ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी है। तत्काल पाली रेंजर अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। यहां पशु चिकित्सा अधिकारी पाली और घुनघुटी के द्वारा पीएम कराया गया है। वहीं डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन की टक्कर से उसके जबड़े की पसलियों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
करकटी बीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। यह मामला पहले जैसा जरूर दिखाई दे रहा है। लेकिन इस तरह के मामले होते ही रहते हैं, जिसके लिए रेंजर के द्वारा कई बार रेलवे को पत्र भी लिखा गया। उन्हें कहा गया कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ तार फेंसिंग बगैर हैं, उन्हें सही किया जाए। ताकि जानवर इस तरह मौत का शिकार न हों। लेकिन अभी तक रेलवे विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई इस बारे में नहीं की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button