ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैंक हड़ताल कैंसिल, फाइव डे वीक समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा

भोपाल : मध्यप्रदेश में 30 और 31 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे। इन दो दिनों में प्रस्तावित बैंककर्मियों की हड़ताल कैंसिल हो गई है। फाइव डे वीक समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र स्तर पर चर्चा करने के बाद हड़ताल कैंसिल की गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनरतले यह हड़ताल प्रस्तावित थी। इसके चलते पिछले दिनों प्रदर्शन भी हो चुके हैं। यूनियंस के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि मुंबई में उप मुख्य श्रमायुक्त श्रम मंत्रालय भारत सरकार मुंबई के कार्यालय में उप मुख्य श्रमायुक्त की उपस्थिति में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों एवं भारतीय बैंक संघ (IBA) के अधिकारियों के बीच 30 और 31 जनवरी की बैंक हड़ताल के मुद्दों के ऊपर चर्चा हुई। इस सुलह वार्ता में भारतीय बैंक संघ (बैंक प्रबंधन ) की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं आश्वासन मिलने के उपरांत फिलहाल प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इन दिनों बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चालू रहेगा।

आज और कल बैंक बंद

सरकारी छुट्टी के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। यदि 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती तो बैंक लगातार चार दिन बंद रहते। इससे ग्राहकों के कई काम अटक सकते थे। प्रदेश में 7 हजार बैंक ब्रांच के 25 हजार बैंककर्मी हैं। वहीं, राजधानी में 300 ब्रांच के पांच हजार बैंककर्मी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके थे।

बैंककर्मियों की यह मांगें

सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग लागू हो
पिछले सेवानिवृत्त बैंककर्मियों की पेंशन अपडेशन करें
अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण करने
बेहतर ग्राहक सेवा के लिए सभी संवर्गों में समुचित भर्ती करने
नई पेंशन योजना रद्द करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करें
वेतन पुनरीक्षण के मांग पत्र पर वार्ता शीघ्र शुरू करने

Related Articles

Back to top button