ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब छिंदवाड़ा में पठान का विरोध, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने किया पुतला दहन..जमकर की नारेबाजी

छिंदवाड़ा : देश भर में आज पठान मूवी रिलिज हो गई है और सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। लेकिन इंदौर, भोपाल के बाद छिंदवाड़ा में फिल्म का विरोध देखने को मिला। छिंदवाड़ा के सिनेमाघर के सामने राष्ट्रीय हिंदू सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का विरोध किया। पठान मूवी में फिल्म गाने बेशरम रंग में दीपिका की ड्रेस को हटाया जाए या फिर मूवी को बंद कराया जाए को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पठान मूवी का विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष यमन साहू के नेतृत्व में बैल बाजार चौक में शाहरुख खान का पुतला दहन किया गया है। यमन साहू ने बताया कि पठान मूवी में भगवा रंग का अपमान किया गया है। इस मूवी में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

इसी के चलते छिंदवाडा में सिनेमाघरों के सामने पहुंचकर पठान मूवी में गाने में ड्रेस हटाने और मूवी रिलीज ना होने को लेकर ज्ञापन सौंपा है और शाहरुख खान का पुतला दहन किया गया है। इस दौरान मूवी का विरोध प्रदर्शन कर शाहरुख खान का पुतला दहन किया गया। सिनेमाघरों के सामने पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button