ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भरभराकर गिरी कांग्रेस नेता के निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म की छत, 6 मजदूर गंभीर घायल

सिंगरौली: सिंगरौली में कांग्रेस नेता के निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म की छत गिरने से 6 मजदूर बुरी तरह से जख्मी पोल्ट्री फार्म के छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर दीवार गिरी 6 मजदूर बुरी तरह से जख्मी सभी को सिंगरौली के ट्रामा सेंटर में कराया गया। भर्ती हादसे के वक्त 22 मजदूर कर रहे थे। हाईटेंशन विद्युत आपूर्ति तार के नीचे काम बनवाए जा रहा था। इस दौरान पोल्ट्री फॉर्म मकान मालिक सहित नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई।

सिंगरौली जिले के विंधनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहिलगढ़ देर रात एक गंभीर हादसा हो गया। निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर सेटिंग सहित छत नीचे गिर गई जिसमें ठेकेदार सहित 6 मजदूर पूरी तरह से दबे रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से छत के नीचे दबे लोगों को जेसीबी से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सिंगरौली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई।

बताया जाता है कि कांग्रेस नेता रामसागर शाह अपनी पोल्ट्री फॉर्म में छत ढलाई का काम करवा रहे थे लेकिन निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म की दीवाल गुणवत्ता एवं कमजोर होने के कारण अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गया और 6 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलती स्थानीय लोग एवं पुलिस जेसीबी की मदद से सेटिंग हटाकर नीचे दबे 6 मजदूरों को बाहर निकाला। पोल्ट्री फार्म का निर्माण हो रहा था उसके ऊपर हाईटेंशन विद्युत आपूर्ति का तार निकला पर गनीमत यह रही कि इस निर्माण कार्य में कई मजदूर लगे थे जो कि 15 मजदूर सुरक्षित बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। विंध्य नगर पुलिस ने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल अस्पताल पहुंच गई और घायलों से हालचाल लिया।

Related Articles

Back to top button