ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट की बैठक में अनेक अहम फैसले, अब हेलमेट न लगाने पर 300 रुपये जुर्माना

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह कैबिनेट की बैठक हुई! मंत्रालय में हुई इस कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य होंगे। इसके लिए वर्ष 2022 23 और 2023-24 के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रविधान होगा। इसके अलावा बैठक में ये अहम निर्णय भी लिए गए।

– नर्मदापुरम में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन मार्ग निर्माण को स्वीकृति।

– सिवनी में 108 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएंगी सड़कें।

– सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पीजी के लिए 85 सीट बढ़ाने को कैबिनेट की स्वीकृति।

– बैठक में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अर्थदंड ढाई सौ रुपये से बढ़ाकर तीन सौ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही सीट बेल्ट न लगाकर वाहन चलाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। आपातकालीन वाहनों को गुजरने के लिए रास्ता देने में असफल रहने पर पहली बार अर्थदंड का प्रविधान भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button