ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के एयरपोर्ट परिसर में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। एयरपोर्ट परिसर में 5 फीट गहराई में एक कंकाल मिला है। यह कंकाल महिला का है या पुरुष का अभी यह पता नहीं चल पाया है। जिस जगह पर यह कंकाल मिला है, वहां लोगों का कम ही जाना हो पाता है। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट अथोरिटी की कालोनी के गेट के पास कंकाल मिला है। यहां एटीएस टावर बनने जा रहा है, जिसको लेकर टीम बाउंड्रीवाल में लाइट लगाने के लिए आई थी। तभी किसी की नजर गड्ढे में पढ़ी तो उन्हें कंकाल में सिर का हिस्सा नजर आया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो गड्ढे में से सिर, रिड, पेर आदि की हड्डी मिली। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। यह यहां कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कंकाल कितने समय से यहां रखा हुआ था। संभवित 12 से 15 साल के बीच के बच्चे का कंकाल हो सकता है। गौरतलब है कि इतनी सुरक्षा इंतजाम के बाद भी एयरपोर्ट परिसर में कंकाल कैसे मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकाल के मामले में अभी तक पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का है। बता दें कि एयरपोर्ट परिसर के पांच फीट गहरे गड्ढे में यह कंकाल मिला था। जिस जगह पर यह कंकाल मिला है, वहां लोगों का कम ही जाना हो पाता है।

Related Articles

Back to top button