ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छेड़छाड़ करने वाले युवक को छात्रा ने चप्‍पल से पीटा, आरोपित के‍ ख‍िलाफ केस दर्ज

उज्जैन ।  नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बीकाम की छात्रा के साथ दो दिन पूर्व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा से उसके परिचित युवक ने फ्रीगंज स्थित कोचिंग के बाहर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे चांटा मार दिया। इसके बाद रविवार को दुर्गा प्लाजा के समीप छात्रा ने उसे चप्पल से पीट दिया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। माधवनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि नागझिरी थाना क्षेत्र निवासी युवती निजी कालेज में बीकाम फाइनल ईयर की छात्रा है। शुक्रवार को वह फ्रीगंज स्थित कोचिंग गई थी। जहां उसका परिचित देव निवासी सेठी नगर आया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो देव ने उसे चांटा मार दिया। इसके बाद रविवार को दुर्गा प्लाजा के समीप भी देव ने छात्रा को रोक लिया था। छात्रा ने उसे चप्पल से जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित देव के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सालों पूर्व सेठी नगर में रहती थी, उस दौरान देव से जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद वह फोन पर बात करने लगा था। देव कई दिनों से उस किसी दूसरे लड़के से बात करने पर धमका रहा था।

Related Articles

Back to top button