ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नवजात को मुंह में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, ग्रामीणों ने छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया

बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सातनेर में नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस नवजात को एक कुता अपने मुंह में दबाकर घूम रहा था। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे कुत्ते के मुंह से उसे छुड़ाया और देखा तो नवजात की सांस चल रही थी। झाड़ियों में फेंके जाने की वजह से उसके शरीर पर जगह जगह चोट लगी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल आठनेर पुलिस को सूचना दी और उसे आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आठनेर से करीब 12 सप्ताह के बच्चे को नाजुक अवस्था में सोमवार देर शाम लाया गया है। मां के गर्भ में उसके साढ़े छह से सात माह ही पूरे हुए हैं। उसका जन्म लगभग 12 घंटे पहले हुआ है। बालक का वजन एक किलो 400 ग्राम है। उसके दिल की धड़कन ना के बराबर है। सांस धीमी चल रही है। कुत्ते ने नवजात शिशु के बाएं पैर की तीसरी उंगली काटकर अलग कर दी है, हड्डियां नजर आ रही हैं। झाड़ियों में फेंके जाने की वजह से शरीर पर खरोंच हैं। उसकी हालत बेहद नाजुक है। आठनेर थाना प्रभारी विजय माहोरे ने बताया कि नवजात को जन्म देने वाली मां और उसे जिंदा झाड़ियों में फेंकने वालो का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button