ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मराठी फिल्म ‘वेड’ बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी मचा रही है धमाल 

नए साल का तीसरा हफ्ता भी अब खत्म हो चुका है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, बाकी फिल्में अभी भी बढ़िया कमाई कर रही हैं। साउथ की ‘थुनिवु’ और ‘वरिसु’ के साथ ही मराठी फिल्म ‘वेड’ का भी शानदार कलेक्शन जारी है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म ने बाजी मारी है।

वेड

मराठी फिल्म ‘वेड’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रितेश देशमुख की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म में वह जेनेलिया के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म की रिलीज को तीन हफ्ते हो गए हैं और यह अभी भी बढ़िया कमाई कर रही है। 22वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने  1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका कलेक्शन 52.60 करोड़ हो गया है।

‘वरिसु’ में विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ‘थुनिवु’ से हुई थी, जिसमें यह बाजी मारने में कामयाब रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है और अब इसकी कुल कमाई 134.55 करोड़ रुपये हो गई है। ‘थुनिवु’ ने पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में अजीत ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और यह जल्द 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘थुनिवु’ ने शुक्रवार को 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब इसकी कुल कमाई 96.05 करोड़ रुपये हो गई है।

Related Articles

Back to top button