ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुख्यमंत्री शिंदे ने लक्जमबर्ग के PM को बताया मोदी भक्त

पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। भारत ही नहीं, अन्य कई देशों में भी बड़ी संख्या में पीएम के प्रशंसक हैं। लक्जमबर्ग देश के प्रधानमंत्री भी मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई में एक जनसभा के दौरान ये बात कही है।दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को मुंबई पहुंचे थे। मोदी ने मुंबई में 38 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं की सौगात दी। मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो रेल लाइनों का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान एक जनसभा भी हुई थी। एकनाथ शिंदे ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लक्जमबर्ग के पीएम भी मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।एकनाथ शिंदे ने कहा कि दुनियाभर में पीएम मोदी के नाम का डंका बजा रहा है। शिंदे ने बताया, “दावोस में मेरी मुलाकात लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह भी मोदी के भक्त हैं।”

पीएम ने ना सिर्फ मेरे साथ फोटो खिंचवाई, बल्कि यह भी कहा कि यह फोटो वे भारत में प्रधानमंत्री मोदी को दिखाकर बताएं कि मैं उनका प्रशंसक हूं।एकनाथ ने आगे कहा कि उनकी मुलाकात जर्मनी और सऊदी से आए लोगों के साथ भी हुई थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं मोदी जी के साथ हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैं उनके ही साथ हूं।

 

Related Articles

Back to top button