ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आजमगढ़ में बुर्के की आड़ में गांजे की सप्लाई, शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना कर रही थी मोटी कमाई, तलाशी में बरामद हुआ 4 KG गांजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) जनपद में पुलिस ने बुर्के (Burqa) की आड़ में गांजा सप्लाई (Ganja Supply) करने वाली मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) के गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं स्थानीय मंडल जिला कारागर में विचाराधीन कैदियों को गांजा सप्लाई कर रही थीं। बुर्के की आड़ में कैदियों मिलकर मुंह मांगे दाम पर गांजे की सप्लाई करती थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना के रूप में की गई है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि कैदियों से मिलने के बहाने वो उन्हें उनकी डिमांड के हिसाब से गांजा सप्लाई करती थी। इस बार भी वो गांजे की सप्लाई के लिए पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उन्होंने अपने बुर्के में ही गांजा छिपा रखा था। पुलिस ने चारों महिलाओं के पास से चार किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने जेल में बंद कैदियों अरमान और इस्माइल को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी के साथ ही एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को इन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी तो महिला सिपाहियों को बुलाकर इनकी तलाशी ली गई थी। महिलाओं ने बताया कि वो जेल में बंद अरमान और इस्माइल को गांजा सप्लाई करने जा रही थीं।

पुलिस का कहना है कि ये गैंग काफी बड़ा है और जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। इस काले धंधे में मुस्लिम महिलाओं के इस गिरोह की मोटी कमाई होती थी। आजमगढ़ के एसपी शैलेन्द्र लाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button