ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लड़की देखने के बहाने बुलाया और चाचा ने बेटे-दामाद संग मिलकर मार डाला

छिंदवाड़ा ।  नवेगांव थाना क्षेत्र के जंगलडेहरी के पास तीन दिन पहले अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने जांच के बाद यह खुलासा किया है कि युवक की हत्‍या की गई थी। युवक के चाचा, उसके दामाद ओर चचेरे भाइयों ने मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया था। हत्‍या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिया के नीचे मिला था शव

बता दें कि 14 जनवरी की सुबह जंगलडेहरी-बोमल्या के बीच पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान खमारपानी चौकी के ग्राम गुरारखेड़ी निवासी दिलीप पिता जागलाल बरकड़े (35) के रूप में हुई थी। नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय की टीम ने वारदात का राजफाश किया।

दामाद संग मिलकर रची हत्‍या की साजिश

जांच में सामने आया कि मृतक और उसके चाचा सुखलाल बरकड़े के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। जिसके चलते सुखलाल बरकड़े ने अपने दामाद परसराम धुर्वे जंगलडेहरी निवासी और दोनों बेटे अनिल और सुनील के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

आरोपितों ने युवक को जंगलडेहरी बुलाकर हत्या की, फिर उसका शव पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित परसराम ने मृतक को लड़की दिखाने के बहाने जंगलडेहरी बुलाया था। इसी बीच युवक का चाचा सुखलाल भी अपने दोनों बेटों के साथ वहां पहुंचा। आरोपितों ने युवक को शराब पिलाई और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्‍होंने शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया और वारदात छुपाने की नीयत से मृतक के कपड़े, मोबाइल व अन्य दस्तावेज जला दिए।

Related Articles

Back to top button