ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदोर में बनेगा विश्व रिकार्ड, 50 हजार कंबल वितरित कर 25 हजार लोगों से भरवाएंगे नेत्रदान संकल्प पत्र

 इंदौर ।   इंदौर के खालसा स्टेडियम में 50000 लोगों को कंबल बांटने का आयोजन और 25000 लोगों के द्वारा नेत्र दान का संकल्प पत्र भरने का आयोजन लाइंस क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी मौजूद रही। लायंस क्लब इंटरनेशनल, बालजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों को 50 हजार कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार लोग नेत्रदान का संकल्प पत्र भी भरेंगे। इन दोनों ही कार्यों का विश्व रिकार्ड भी बनेगा। इसके अलावा आयोजन में उद्योगपति विनोद अग्रवाल को भामाशाह पुरस्कार और लायंस क्लब के कमलेश जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाएगा।

गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड की टीम मौजूद

दो घंटे के इस कार्यक्रम के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड की टीम भी सभी गतिविधियों को रिकार्ड कर रही है। इसके लिए इंदौर की विभिन्न बस्तियों से लोगों को बुलाने के लिए निमंत्रण देने का अभियान चलाया गया था। इस आयोजन के लिए पार्षदों के माध्यम से भी लोगों को जोड़ने के लिए उनके दफ्तरों से टोकन बांटे गए थे। इसके साथ ही 25 हजार नागरिकों से नेत्रदान के संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे, जिनका पूरा रिकार्ड भी दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button