ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में भयंकर तूफान छह लोगों की मौत 

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में भयंकर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे मध्य अलबामा में कम से कम छह लोगों की जान चली गई और जॉर्जिया में एक अन्य की मौत हो गई। वहीं हजारों लोगों को बिजली न होने की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। काउंटी के आपात सेवा के प्रबंधन निदेशक ने कहा कि सेल्मा से 66 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में अलबामा के ऑटुगा काउंटी में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और तूफान से अनुमानित 40 से 50 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

वहीं कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें आपात सेवा कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कर्मी गिरे पेड़ों को हटाने काम कर रहे हैं ताकि इसतरह के लोगों की तलाश की जा सके जिन्हें मदद की जरूरत हो। ‘‘कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनका अभी कुछ पता भी नहीं चल पाया है। मलबे को हटाने का काम जारी है। अलबामा में करीब 40000 लोगों ने बिना बिजली के रात काटी। जॉर्जिया में करीब 86000 लोगों ने बिजली न होने के कारण परेशानी झेली।

Related Articles

Back to top button